फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मुख्य सचिव ने देखी कस्तूरबा की व्यवस्थाएं

Sat, 13 May 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार व डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने शुक्रवार को बड़ोखर खुर्द कस्तूरबा गांंधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां क्लास रूम, स्मार्ट क्लास, आवासीय हास्टल कक्ष, कप्यूटर कक्ष, भोजनालय आदि की व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

कंप्यूटर की छात्राओं से जानकारी ली। छात्राओं के बनाए गए प्रोजेक्ट को संचालित कराकर देखा और प्रशंसा की। उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बड़ोखर खुर्द का निरीक्षण किया। एस्ट्रोनोमी लैब व लाइब्रेरी देखी।
शिक्षकों ने बताया कि एस्ट्रोनोमी लैब में सौर्य मंडल, गुरुत्वाकर्षण, प्लैनेट्स, सूर्य एवं चंद्रग्रहण कैसे होता है। अफसरों ने लाइब्रेरी में ज्ञानवर्धक पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विद्यालय की वार्डन, शिक्षक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें