फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छोटकूराम अध्यक्ष व छेदीलाल बने महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। बार एसोसिएशन बबेरू के चुनाव में अध्यक्ष पद पर छोटकू राम और महासचिव पद पर छेदीलाल पटेल विजयी घोषित किए गए। इसके अलावा अन्य पदों के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। 162 मतों में दो अवैध रहे, एक मत पड़ा नहीं।
विज्ञापन

मतगणना के बाद घोषित परिणाम में छोटकू ने 84 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी जय सिंह को 8 मतों से पराजित किया। जयसिंह को 76 मत मिले। एक मत नहीं पड़ा। महामंत्री पद पर छेदीलाल पटेल को 91 मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी हरेंद्र सिंह को 22 मतों से हराया। हरेन्द्र सिंह को 69 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नरोत्तम सिंह यादव, कोषाध्यक्ष में महेंद्र कुमार यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष में विनोद कुमार पाल, संयुक्त सचिव अडीटर में राम नरेश प्रजापति, संयुक्त सचिव प्रकाशन में उदयवीर प्रजापति और शिव शंकर सिंह, वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी में हनीफ खां महेंद्र सिंह यादव , कनिष्ठ सदस्य में रामकरण यादव को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया।
सभी को प्रमाण पत्र इल्डर कमेटी के चेयरमैन मैकूलाल प्रजापति, निर्वाचन अधिकारी संतोष यादव ने दिया। शिव कुमार सिह, अवधेश कुमार गौतम व शिवलोचनराम रहे। विजेता प्रत्याशियों का समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें