फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कृषि भूमि खरीदने के नाम पर 24 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। सेवानिवृत्त कर्मचारी से युवक ने कृषि भूमि खरीदने के नाम पर करीब 24 लाख रुपये की ठगी की। एसपी के आदेश पर कोतवाली में आरोपी मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बांदा रोड दिखितवारा गांव निवासी चंद्रपाल प्रजापति ने एसपी को दिए शिकायती पत्र पर बताया कि वह कानपुर गन फैक्टरी डिफेंस सिक्योरिटी के पद से 31 जनवरी 2022 को रिटायर्ड हुए थे। अनथुवा गांव के प्रदीप दुबे ने अपनी जमीन बेचने की बात कही। इस पर प्रदीप ने उनसे अलग-अलग समय पर करीब 24 लाख रुपये लिए। कूटरचित षड्यंत्र के तहत फर्जी बैनामा भी करा दिया। अब रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप दुबे और उसकी मां मुन्नी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें