फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सीएचसी के वार्ड बॉय ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 05 Jan 2024 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। बबेरू सीएचसी से ड्यूटी कर घर पहुंचे वार्ड बॉय ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने सीएचसी में ड्यूटी अनियमित लगाए जाने का आरोप लगाया है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के मुंगुस गांव निवासी अशोक धुरिया (45) बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड बॉय था। गुरुवार की शाम वह बाइक से सीएचसी में ड्यूटी करने के बाद अपने घर पहुंचा और कमरे में जाकर रस्सी से पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद पत्नी सुनीता व भाई अरुण देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। पोस्टमार्टम हाउस में भाई अरुण ने बताया कि अशोक सीएचसी बबेरू में नौकरी करते थे। इन दिनों वहां के अधीक्षक अशोक की ड्यूटी अनियमित लगा रहे थे। रात में भी उनकी ड्यूटी रहती थी। इससे वह परेशान चल रहे थे। इसी के चलते उसने फंदा लगाया है।
अशोक के दो पुत्रियां रेशु व अंशी हैं। पुत्र प्रिंंशु हैं। घर में 14 बीघा खेती है। तिंदवारी थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि मृतक वार्ड बॉय शराब के नशे का आदी था। परिजन जो आरोप लगा रहे हैं उन पर जांच की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में दो वार्ड बॉय कार्यरत हैं। उनकी रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई जाती है। मृतक अशोक ने कभी उनसे अपनी परेशानी नहीं बताई। न ही शिकायत की। वजह घरेलू हो सकती है। उन पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह बेबुनियाद हैं।
डॉ. ऋषिकेश, सीएचसी अधीक्षक, बबेरू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें