फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चंद्रावल व केन नदी बढ़ी, अमारा-गौरीकला रपटा बंद

विज्ञापन
फोटो 37- रपटे के ऊपर से बह रहा पानी। संवाद
विज्ञापन
जसपुरा। दो दिन से हो रही बारिश के बाद चंद्रावल और केन नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। अमारा, गौरीकला रपटा पूरी तरह जलमग्न हो गया है। चंद्रावल नदी में उफान के कारण कई निचले इलाके खतरे की जद में आ गए हैं। स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई राहत या चेतावनी नहीं दी गई है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। बाढ़ की वजह से बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है। स्वास्थ्य सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो गया है। गड़रिया रोड पर पानी का सैलाब गड़रिया रोड के दोनों ओर चल रहा है। जिससे यह मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस तरह की स्थिति देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें