बबेरू। तहसील बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर शनिवार को कार्यकारणी की बैठक में इल्डर कमेटी के चैयरमैन, चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाबचंद्र यादव व महासचिव सुनील पाण्डेय ने बताया कि अधिवक्ता उमाकांत तिवारी, चेयरमैन व अधिवक्ता छेदीलाल पटेल चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं। कृपाशंकर दीक्षित सहायक चुनाव अधिकारी व रामकिशोर यादव सहायक चुनाव अधिकारी, रामचंद्र यादव सहायक चुनाव अधिकारी, अधिवक्ता मोहम्मद हनीफ खां नियुक्त किए गए। आगामी चुनाव के निर्वाचन का दायित्व निर्वहन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया कि चुनाव संबंधी तिथियों की घोषणा 24 मार्च को की जाएगी।