फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: जीएनएम, एएनएम उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बांटे प्रमाणपत्र

Sun, 12 Feb 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पैरा मेडिकल काॅलेज एंड नर्सिंग स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया। जूनियर ने सीनियर को विदाई दी। सीनियर ने जूनियर छात्र-छात्राओं से अनुभव साझा किए। उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र भी दिए गए।
विज्ञापन

तिंदवारा रोड स्थित पैरा मेडिकल काॅलेज एंड नर्सिंग स्कूल में शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत कर्तव्यनिष्ठा और लगन की शपथ के साथ हुई। रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डाॅ. मुकेश यादव ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपना लक्ष्य जरूर तय करना चाहिए। बगैर लक्ष्य के बेहतर तैयारी नहीं हो सकती। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मेहनत से पढ़ाई करने की नसीहत दी।
चेयरमैन मकबूल अली और निदेशक डाॅ. जरीना खान ने भी संबोधित किया। बीएससी (नर्सिंग), जीएनएम, एएनएम व डीपीटी प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का काॅलेज में द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने स्वागत किया। जीएनएम, एएनएम व डीपीटी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र बांटे गए।
विज्ञापन

समारोह में एसीएमओ डाॅ. आरएन प्रसाद, सीएमएस डाॅ. एसएन मिश्र, अलीगंज चौकी प्रभारी संजय सिंह समेत डाॅ. साजिद खां, डाॅ. सबीहा रहमानी, डाॅ. जितेंद्र कुमार, अयूब खान, बिल्ला खान, उमा, अमिता सचान, प्रीति पाल, जहीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें