तिंदवारी। विकास खंड की ग्राम पंचायत बेंदा की बेटी समेत चार युवाओं का पुलिस में आरक्षी पद पर चयन हुआ। ग्राम प्रधान ब्रजेश सिंह लाला ने बताया कि गांव की बेटी खुशी सिंह, युवा हिमांशु, रवि कुमार व रितेश सिंह का उप्र पुलिस में आरक्षी पद पर चयन होने की जानकारी होते ही पूरे गांव में जश्न का माहौल हो गया। कहा कि यह गांव के गौरव की बात है, चार युवाओं ने एकसाथ सफलता पाई है। युवाओं की सफलता पर गांव वाले युवाओं को बधाई देने उनके घरों पर पहुंच रहे है। (संवाद)