चित्रकूट। मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त जिला चिकित्सालय में किया गया। जिसमें 11 नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया। अनिका, अदिति, आंचल, विनीता, अंविका, नाव्या, रिया, मानसी, मानवी, मानसी व वैनसी का डीएम शिवशरणप्पा जीएन व सीडीओ अमृतपाल कौर ने एक बच्ची से केक कटवा कर जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान मां बेटी को उपहार एवं मिष्ठान वितरण किया गया।
डीएम ने कहा कि लडक़ा-लड़की में भेदभाव न करें। दोनों को समान शिक्षा दें। जिसमें बेटियां भी अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करें। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिंगानुपात को बराबर करना है। कन्या जन्मोत्सव का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा व प्रभारी वन स्टाप सेंटर, अस्पताल के चिकित्सक, कर्मचारी मौजूद रहे।