फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: ताला तोड़कर मकान से नकदी व जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। मायके गई महिला के मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी व जेवरात सहित एक लाख रुपये का सामान निकाल ले गए। महिला के वापस घर पहुंचने पर मामले की जानकारी हुई। महिला ने मोहल्ले के ही दो लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के आहार गांव निवासी सुनील की पत्नी विद्या देवी सात फरवरी को मायके देवहतरा (कर्वी) गई थी। घर में ताला बंद था। जब वह 11 फरवरी को वापस आई तो दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है। अंदर सारा सामान बिखरा पाया। बक्से में रखी नकदी और एक लाख रुपये के जेवर भी गायब थे। विद्या देवी ने चोरी की घटना में गांव के जवाहर और लवलेश के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले महिला ने मारपीट की भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोरी के मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें