फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: माफिया मुख्तार के करीबी ठेकेदार रफीक और इफ्तिखार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडल कारागार में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी दोनों ठेकेदार रफीकुस्समद और इफ्तिखार के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने आयुध अधिनियम का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम ने छह और सात मार्च को जिला परिषद चौराहा निवासी ठेकेेदार इफ़्तेख़ार अहमद और खाईपार निवासी रफीकुस्समद के घर की तलाशी ली गई थी। इस दौरान दोनों के घरों से डबल बैरल गन और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए थे। इसी के चलते दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि शस्त्र अधिनियम के अनुसार एक माह में 10 व एक वर्ष में 40 कारतूसों को खरीदकर रखा जा सकता है, जबकि इफ़्तेख़ार के पास से 47 और रफीक के पास से 52 कारतूस बरामद हुए थे। बताया कि इफ़्तेख़ार के पास से सात और रफीकुल समद के 12 कारतूस अधिक मिलने पर शस्त्र अधिनियम की धारा 30 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
निशाने पर हैं कई और लोगों के घर
मुख्तार अंसारी से करीबी और मददगारों की पुलिस कुंडी खंगालने में जुटी है। पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो इन्हीं में शुमार दो से चार और लोगों के घरों के अवैध निर्माण पर जल्द ही बुलडोजर गरज सकता है। बताया जा रहा है कि नगर पालिका और विकास प्राधिकरण ऐसे लोगों के घरों के नक्शों को खंगाल रहे हैं। ऐसे में जल्द ही कार्रवाई होने की चर्चा है। विभागीय सूत्रों का यह भी कहना है कि इसमें से कुछ लोग ऐसे हैं, जिनके तार मुख्तार के अलावा अतीक अहमद से भी जुड़े होने की आशंका है। इसी के चलते उनकी और उनके करीबियों की कुंडली खंगाली जा रही है। कुछ मजबूत तथ्य हाथ में लगते ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें