फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कार सवार को बेल्ट से पीटकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कार सवार को मारपीट कर लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ लूट की धारा में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सेढ़ू तलैया अलीगंज निवासी सिराज हुसैन ने बताया कि वह अपनी कार से अपने दोस्त भूपेंद्र यादव को छोड़ने उसके आवास जरैली कोठी गया था। वहां से लौटते समय महाराणा प्रताप चौक के पास तीन लोगों ने उसकी कार को रुकवा कर अभद्रता की थी।
विज्ञापन

उसके बाद बाबूलाल चौराहा स्थित पुल पर उसकी कार को रुकवाकर उसके साथ मारपीट की और एक सोने की चेन लूट ली थी। बेल्ट से पीटा था। तहरीर के आधार पर कोतवाली में अलीगंज निवासी अरशद, गुलाब बाग निवासी जीशान और खाईपार निवासी समीर के खिलाफ लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें