फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जन्मतिथि में भिन्नता मिलने पर पकड़ा अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हाईस्कूल में पास होने के लिए जन्मतिथि बदलने वाला अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया। बायोमीट्रिक जांच के दौरान आधार कार्ड और अंक पत्र में जन्मतिथि भिन्न पाई गई। इस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ड्यूटी प्रभारी थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने कोतवाली नगर में अभ्यर्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार 31 अगस्त को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी अयोध्या कोराव प्रयागराज निवासी छोटा निषाद ने बायोमेट्रिक चेकिंग के दौरान जो आधार कार्ड प्रस्तुत किया उसमें जन्मतिथि 10 जुलाई 1995 अंकित पाई गई। जबकि बायोमेट्रिक चेकिंग में जन्म तिथि 25 अक्टूबर 1992 प्रदर्शित हुई है।
इस पर परीक्षार्थी ने बताया कि उसने पहली बार हाईस्कूल 2009 में किया था। उसमें उसकी जन्मतिथि 25 अक्टूबर 1992 अंकित है। वह हाईस्कूल में फेल हो गया था तो दोबारा संस्कृत स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा 2012 में दी। जिसमें जन्मतिथि बदलकर 10 जुलाई 1995 कर दी थी। इस पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक ने पपत्र भरवाकर उसे परीक्षा देने की अनुमति तो दी, पर जन्मतिथि बदलने पर बदौसा थानाध्यक्ष जयचंद्र ने परीक्षार्थी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें