फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मिलावट रोकने के लिए चला अभियान, 11 नमूने लिए

Thu, 31 Aug 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रक्षाबंधन पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में अभियान चलाया। इसमें 11 नमूने लिए गए। शहर के खोवा मंडी पर जब टीम पहुंची तो कई फुटकर व्यापारी अपना माल लेकर भाग निकले। दिनभर मंडी में खलबली मची रही। कुछ स्थानों पर दुकानदारों की अधिकारियों व कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। पर्व पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. सीआर प्रजापति ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व मेें जिले में खाद्य व पेय पदार्थों में मिलावट पर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें अलग-अलग स्थानों से 11 नमूने संग्रहित किए। बताया कि खोवा मंडी से लेकर शहर की प्रमुख मिठाई व किराने की दुकान में जब टीम पहुंची तो बस स्टैंड पर दुकानदारों ने विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों पर जबरन दबाव बनाने का प्रयास किया।
कुछ दुकानदारों ने बाद में आकर जांच करने की बात कही लेकिन विभागीय अधिकारी नहीं माने। इसे लेकर कहासुनी व तीखी नोकझोंक भी हुई। इस मौके पर प्रवर्तन अधिकारी लालजीत यादव, दीपेंद्र कुमार सिंह, झनकार सिंह व सुमित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें