फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कस्टमर केयर नंबर मिलाया, खाते से निकल गए 90 हजार

Wed, 05 Nov 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के निवाईच गांव के ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ज्ञानेंद्र ने बताया कि उनकी नई टीवी में खराबी आ गई थी। जिस पर उन्होंने फोन पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया और काल की। बातचीत करने वाले ने खुद को प्रतिनिधि बताकर विजिट चार्ज 399 रुपये बताया। सर्विस के लिए स्वीकृति देने पर ठग ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजा और 20 रुपये जमा करने के लिए कहा। लिंक पर क्लिक करते ही खाते से 90 हजार रुपये निकल गए। ज्ञानेंद्र ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पैलानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें