फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बरामद मोबाइलों की कॉल डिटेल उगलेगी कई राज

Wed, 01 Mar 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लखनऊ से आई एसटीएफ ने शहर के मोहल्ला अलीगंज में रविवार को छापे के दौरान कई मोबाइल कब्जे में लिए थे। टीम मोबाइल की कॉल डिटेल से माफियाओं के गठजोड़ को खंगालने में जुटी हुई है। इनके आधार पर चित्रकूट और प्रयागराज की घटना में अब तक संलिप्त मिले लोगों व उनसे मिलने वालों की एक दूसरे से कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात लखनऊ की एसटीएफ टीम ने ठेकेदार के यहां छापा मारा था। टीम ने देर रात तक ठेकेदार के अलावा आसपास के चार अन्य घर भी खंगाले थे। ठेकेदार के बेटे को टीम हिरासत में साथ ले गई थी। पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एसटीएफ की टीम ने जिस व्यक्ति को दबोचने के लिए ठेकेदार व अन्य लोगों के घरों पर छापा मारा था, वह नहीं मिला। लेकिन टीम के हाथ कुछ सुराग के अलावा लोगों के मोबाइल भी जब्त किए गए हैं, जिनकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही।
जिनसे बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी, चित्रकूट जेल में बंद रहे उनके विधायक बेटे अब्बास अंसारी के मद्दगारों का पता चला है। इन मददगारों के तार प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड से भी जुड़े होने की आशंका है। ऐसे में पुलिस प्रयागराज घटना में संलिप्तों और अब्बास अंसारी के मद्दगारों की एक दूसरे से पहचान की कड़ियां जोड़ रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ की छापामारी को लेकर डीआईजी डॉ. विपिन मिश्रा का कहना है कि फिलहाल अभी कुछ भी बताना संभव नहीं है। प्रदेश के कई जिलों की टीमें इन घटनाओं को लेकर जांच कर रही हैं। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बाद आप लोगों को प्रेसवार्ता कर जानकारी दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें