फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जल संरक्षण में बुंदेलखंड अव्वल, राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जल संरक्षण की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति ने बांदा जनपद को प्रथम पुरस्कार से नवाजा है। मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और मौजूदा सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य को उन्होंने प्रशस्ति पत्र सौंपा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के इस कार्यक्रम में जल संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य करने वाले जनपदों के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया। इसमें जल योद्धा पद्मश्री उमाशंकर पांडेय भी मेहमान बने।
विज्ञापन


सूखे बुंदेलखंड को जल संकट से उबारने में यहां के स्थानीय जल योद्धाओं ने ही नहीं, बल्कि अधिकारियों ने भी भरसक प्रयास किए। लोगों को जल के महत्व को बताया और खुद फावड़ा लेकर तालाबों पर उतरे। सामूहिक प्रयास से तालाबों को नया जीवन दिया। जलस्रोत कुओं का पूजन कराकर लोगों को इनसे भावनात्मक रूप से जोड़ा। करीब एक दशक में बदलाव नजर आया और जनपद के भूमि जल स्तर में काफी सुधार हुआ।

पूर्व डीएम हीरालाल, अनुराग पटेल और दुर्गा शक्ति नागपाल सहित जखनी गांव निवासी उमाशंकर पांडेय, पड़ुई गांव निवासी किसान पुष्पेंद्र सिंह और अधांव गांव के शोध छात्र रामबाबू तिवारी के अथक प्रयास ने जनपद को आखिर पानीदार बनाया। इस सामुदायिक प्रयास के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में बांदा जनपद को जल संरक्षण का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी, सचिव बिनानी महाजन, जल शक्ति मंत्रालय के सचिव देवाशीष मुखर्जी आदि ने भी बांदा के जल संरक्षण के प्रयासों की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें