फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फूलों की खेती से आय बढ़ाएं बुंदेली किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-24बीएनडीपी-15 : फूलों की खेती का भ्रमण करते किसान।
विज्ञापन

बुंदेली किसान फूलों की खेती से बढ़ाएं आय
प्रशिक्षण में किसानों को नर्सरी के बताए तरीके
उद्यान महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। कृषि विश्वविद्यालय में संचालित उद्यान महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण में किसानों को बागवानी फसलों की नर्सरी तैयार करने का तरीका बताया गया। इसमें 30 किसानों ने प्रतिभाग किया था। आय बढ़ाने के लिए बुंदेली किसानों को फूलों की खेती के लिए प्रेरित किया गया। किसानों ने फूलों की खेती वाले प्रदर्शन क्षेत्र का भ्रमण किया।
प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को गोष्ठी के साथ हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष अधिष्ठाता (उद्यान महाविद्यालय) डा.एसवी द्विवेदी ने बताया कि प्रशिक्षण का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा किया गया था। डा.एके श्रीवास्तव ने किसानों को फलदार पौधों की पौधशाला प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। सह प्राध्यापक डॉ.सुभाषचंद्र सिंह ने फलदार पौध तैयार करने का तरीका बताया। डा.सुनील कुमार ने प्रमुख रोग व कीट प्रबंधन और हाईटेक नर्सरी उत्पादन तकनीक के बारे में समझाया। डॉ. अजय कुमार सिंह ने बुंदेलखंड के किसानों को फूलों की खेती के लिए प्रेरित किया। डा.अजीत सिंह ने सब्जी पौधशाला की स्थापना व प्रबंधन समेत औद्यानिक फसलों की नर्सरी व सिंचाई प्रबंधन के तौर-तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक प्राध्यापक डा.बिजेंद्र कुमार सिंह, डॉ.मनीष कुमार सिंह, केएस तोमर, डा.श्वेता सोनी, डा.नीतू ने भी प्रशिक्षण दिया। किसानों को फूलों की खेती वाले क्षेत्र का भ्रमण कराया। नौरंगा और ग्लेडियोलस के बारे में जानकारी दी। कद्दूवर्गीय सब्जियों की बेमौसमी खेती और औषधीय व सुगंधदार पौधों की नर्सरी आदि भी दिखाई। डॉ.आरके सिंह, डॉ.ओम प्रकाश, डॉ.बालाजी विक्रम, डा.धीरेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें