फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बीएसएनएल कर्मी की अचानक हालत बिगड़ी, मौत

Sun, 26 Oct 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 17 सुदामा प्रसाद रैकवार। फाइल फोटो।
विज्ञापन
बांदा। बीएसएनएल कर्मी की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गोरेपुरवा गांव निवासी कमलेश ने बताया कि उसके बड़े भाई सुदामा प्रसाद रैकवार (59) बांदा शहर में शांति नगर नहर पटरी पर मकान बनवाकर रहते थे। वह बांदा बीएसएनएल कार्यालय में तैनात थे। शनिवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द के चलते उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घर में पत्नी उमा देवी व दो पुत्र तीन पुत्रियां हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें