फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बहन से छेड़खानी के विरोध में भाई की हत्या

Fri, 03 Nov 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/जसपुरा। बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदे ने भाई के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी व मृतक दोनों में दोस्ती भी थी। फिलहाल मामले में जानलेवा हमले की रिपोर्ट को हत्या में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर ढाई बजे 18 वर्षीय युवक व उसकी बहन खेत में बकरी चरा रहे थे। तभी गांव का पड़ोसी मित्र रामचंद्र निषाद वहां पहुंचा और युवक की बहन से छेड़छाड़ करने लगा। इस पर भाई के विरोध करने पर रामचंद्र ने युवक के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। इससे युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और आरोपी वहां से भाग निकला। जानकारी पर परिजन पहुंचे और घायल युवक को सीएचसी लेकर आए। यहां से जिला अस्पताल और फिर कानपुर के हैलट रेफर कर दिया गया।
हैलट में युवक ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने बताया कि मामले में 307 की रिपोर्ट दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद छेड़खानी और हत्या की धाराएं बढ़ाईं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें