फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: बोलेरो की टक्कर से बहनोई की मौत, साला गंभीर

Sun, 12 Mar 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार बहनोई की मौत हो गई, साला गंभीर घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर आई गंभीर चोट एक की मौत की वजह बनी है। मरका थाना क्षेत्र के बजहा पुरवा मऊ निवासी मोहन वर्मा (34) साले नत्थू (34) के साथ बाइक से एसपी को प्रार्थना पत्र देने बांदा आए थे।
विज्ञापन


बाइक से लौटते समय मुरवल गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मोहन को मृत घोषित कर दिया। घायल नत्थू ने बताया कि वह रायबरेली निवासी एक ठेकेदार के यहां ईंट- भट्ठे पर काम करता है।

नत्थू ने ठेकेदार से 80 हजार रुपये लिए थे। जिन्हें वापस भी कर दिया था। अब ठेकेदार उससे जबरन 80 हजार रुपये वसूलने की धमकी दे रहा है। इसी के चलते वह अपने बहनोई के साथ एसपी को प्रार्थना पत्र देने बांदा आए थे। ग्राम प्रधान पून कमल किशोर ने बताया कि मोहन मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी कैरी के अलावा पांच पुत्रियां व दो पुत्र हैं। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें