फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता लगा रहे हत्या का आरोप, पुलिस कर रही इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के बिसंडी गांव निवासी छात्र शिवदर्शन के पिता अजय सिंह ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बताया कि बेटे के चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस फिलहाल हत्या से इन्कार कर रही है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।
पिता अजय ने बताया कि वह गुजरात में साड़ी फैक्टरी में भी काम करते हैं। बेटर शिवदर्शन गुरुवार की सुबह स्कूल में गया था।
शाम चार बजे तक नहीं लौटा तो ओरन चौकी पुलिस में उसके लापता होने की तहरीर दी थी। पिता ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है।
बेटा तालाब तक कैसा पहुंचा यह जांच का विषय है। बड़े भाई लवकुश की तहरीर पर बिसंडा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा, जिसकी वीडियोग्रॉफी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथमदृष्टया किसी आपराधिक कृत्य का होना प्रकाश में नहीं आया है। पिता हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं।
प्रकरण की प्रत्येक बिंदु पर जांच की जा रही है। सीओ बबेरू आरके सिंह, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पांडेय जांच कर रहे हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। -लक्ष्मी निवास मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें