फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शराबी दूल्हे से दुल्हन ने शादी से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। शराब के नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। लडक़े पक्ष द्वारा काफी मान मनव्वल के बाद भी लडक़ी ने जयमाला डालने से मना कर दिया। इसके चलते बिना दुल्हन के बरात बैरंग लौटी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी धनीराम रैदास के पुत्र की बरात रविवार को एक गांव गई थी। द्वारचार की रश्म के दौरान दूल्हा राजू रैदास शराब के नशे में था। यह देख दुल्हन के जोड़े में सजी युवती भडक़ गई। उसने दूल्हे के जयमाला डालने से मना कर दिया। मामले की जानकारी बरात में मौजूद बुर्जुगों को हुई। उन्होंने वर के पिता से बरात वापस ले जाने को कहा।
काफी देर तक दोनों पक्षों की ओर से समझौता का प्रयास होते रहा। लेकिन दुल्हन ने वर के गले में जयमाला डालने से इनकार कर दिया। लकड़ी पक्ष ने सूचना यूपी डायल-112 पुलिस को दी। पुलिस दोनों पक्षों की बात सुनकर अतर्रा थाने पहुंचने की बात कहकर चली गई। इसके चलते बरात को बिन दुल्हन के लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें