बांदा। ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज की सर्दी में हालत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक उसे कंपकपी आने पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव निवासी शिवलोचन ने बताया कि उसके बड़े भाई लाखन प्रजापति (50) ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज थे। शनिवार को सुबह घर में अचानक उन्हें कपकपी आने पर परिजन उन्हें लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते थे। दो पुत्र एक पुत्री है। घर में पत्नी रेखा देवी है। परिजनों ने सर्दी से मौत की आशंका जताई है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि परिजन सर्दी से मौत की आशंका जता रहे हैं। (संवाद)