फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जदार किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 23 Dec 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
मृतक किसान के घर में बच्चों से पूछतांछ करते तहसीलदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बबेरू (ब्यूरो)। आर्थिक तंगी के चलते किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। उस पर बैंक और साहूकारों का लगभग पांच लाख रुपये कर्ज था। तहसीलदार ने मृतक के घर का निरीक्षण किया और उसे जुएं का लती बताया। कोतवाली क्षेत्र के जमुनिहा पुरवा गांव में देव कुमार (47) ने शनिवार को सुबह ऊपर कमरे में साफी से फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। पड़ोसियों ने शव टंगा देखा और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के चाचा बाबादीन ने बताया कि देवकुमार ने बैंक से लोन लेकर ट्रैक्टर लिया था। साहूकारों से भी कर्जा ले रखा था। आर्थिक तंगी और कर्ज अदायगी के तनाव में उसने आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी सरोज की भी मौत हो चुकी है। एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उधर, तहसीलदार सुनील कुमार ने मौके पर जाकर बच्चों और परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने स्वीकारा की आर्थिक तंगी से आत्महत्या की है लेकिन उन्होंने देव कुमार को जुएं का लती भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें