फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव

Fri, 21 Aug 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-29- मृतक लवकुश। फाइल फोटो।
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। कमासिन थाना क्षेत्र के ओझा नगर में शुक्रवार को सुबह युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक घर से बाइक पर सवार होकर खाद लेने निकला था।
विज्ञापन


ओझा नगर निवासी लवकुश (26) बाइक से शुक्रवार को सुबह खाद लेने के लिए गया था। इस दौरान मौके से गुजर रहे पारिवारिक बच्चों ने उसे सड़क के किनारे बेहोश हालत में पड़ा देखा। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लवकुश पांच भाइयों में छोटा था।
घटना से पत्नी, मां छेदनी देवी दुखी हैं। इंस्पेक्टर संतोष कुमार ओझा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें