फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अंतिम संस्कार से पहले शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सड़क हादसे में घायल की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव रखकर जाम लगाया। मौके पर पहुंचे देहात कोतवाली इंस्पेक्टर ने परिजनों को समझा बुझाकर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी कर लिया है। जाम करीब आधा घंटा तक चला।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव निवासी सोहन लाल वर्मा (17) 19 अप्रैल को सड़क हादसे में घायल हो गया था। कानपुर में इलाज के दौरान सोहन लाल ने रविवार की देर शाम दम तोड़ दिया। सोमवार को परिजन कानपुर में उसका पोस्टमार्टम कराकर शव गांव ले आए थे। यहां उसके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। तभी पिता मथुरा प्रसाद व अन्य परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को बबेरू रोड शाम सात बजे करीब रखकर जाम लगा दिया। इंस्पेक्टर सुखराम ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें