बांदा आरपीएफ की क्राइम विंग ने अतर्रा रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी आरक्षण काउंटर से टिकट बनवाकर कालाबाजारी करता था।
आरपीएफ की क्राइम विंग झांसी को सूचना मिली थी कि अतर्रा रेलवे स्टेशन पर कई लोग आरक्षण खिड़की से अलग-अलग नामों से टिकट बनवाकर कालाबाजारी करते हैं। क्राइम ब्राच ने बांदा आरपीएफ की मदद से अतर्रा रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर दबिश दी। मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति कृष्णपाल उर्फ रामबाबू निवासी भिंडौरा थाना तिंदवारी मिला। उसके पास से क्राइम ब्रांच को दो तत्काल टिकट, तीन तत्काल आरक्षण और चार अन्य आरक्षण फार्म मिले। उसने बताया कि वह 200 से 400 रुपये में टिकट ब्लैक करता था।
क्राइम ब्रांच ने आरोपी के विरुद्ध आरपीएफ थाने में धारा 143 रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज कराकर चालान कर दिया है। इस मौके पर क्राइम बिंग के एएसआई नवीन कुमार, अरुण सिंह राठौर, आरपीएफ इंचार्ज विक्टर लकरा, राहुल सिंह आदि मौजूद रहा।