फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भाजपा मनाएगी केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने का राष्ट्रव्यापी उत्सव

Fri, 29 May 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 10 सभा को संबो​धित करते अति​थि। स्त्रोत : स्वयं
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह आयोजन 5 जून से 21 जून तक चलेगा। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। बांदा में जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अध्यक्षता में कार्यक्रमों की रूपरेखा बनी। जिला प्रभारी कल्लू सिंह राजपूत ने सरकार को गरीब व वंचित वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित बताया। आयोजन 5 जून को ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान से शुरू होगा, जिसका लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण है। अन्य कार्यक्रमों में मीडिया संवाद, जन कल्याण शिविर, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, उपलब्धियों की प्रदर्शनी और प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं होंगी। योग दिवस भी 21 जून को होगा। इस कार्यशाला में संतोष गुप्ता, सुनील पटेल, मालती बासु सहित कई सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें