फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भाजपा ने संसदीय क्षेत्र प्रभारी घोषित किये

Sun, 04 Jun 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो04 बीएनडीपी-09 आरिफ खान
विज्ञापन

भाजपा ने संसदीय क्षेत्र प्रभारी घोषित किये
बांदा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कुंवर बासित अली ने मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य/पूर्व जिलाध्यक्ष आरिफ खां को बांदा-चित्रकूट लोकसभा क्षेत्र प्रभारी नियुक्ति किया है। साथ ही कानपुर/बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जनपदों में मोर्चा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी भी नियुक्ति किए हैं। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में फैज नियाजी, बबेरू में लियाकत अली, नरैनी में परवेज बेग और बांदा सदर क्षेत्र में दानिश सईद को प्रभारी बनाया है। (संवाद)
विज्ञापन

-
फोटो-04 बीएनडीपी-08, पौधारोपण करतीं डॉ. शबाना रफीक
सुरक्षित संसार के लिए पर्यावरण बचाएं
बांदा। पर्यावरण बचाकर हम अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए विरासत में सुरक्षित संसार छोड़ सकते हैं। पर्यावरण को जितना प्रदूषित करेंगे प्रकृति से उतना ही दूर होते जाएंगे। ये बात विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल की वरिष्ठ महिला चिकित्सक और चिराग फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. शबाना रफीक ने कही। उन्होंने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने जल संग्रह, नियम विरुद्ध खनन आदि रोकने पर जोर दिया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें