बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव के पास साइकिल सवार को बचाने में बाइक से गिरकर युवती की मौत हो गई। दो वर्षीय पुत्री भी घायल हो गई। पवैया गांव का सचिन अपनी बहन रूपा (25) और दो वर्षीय भांजी सिसोलर (हमीरपुर) गांव से बाइक पर लेकर घर जा रहा था। तभी भदेहदू गांव के पास सामने आ गए साइकिल सवार को बचाने में बाइक असंतुलित होने पर पीछे बैठी रूपा गिर गई। गोद में उसकी पुत्री भी थी। दोनों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने रूपा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)