फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार ठेकेदार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने जा रहे बाइक सवार बिजली ठेकेदार समेत तीन लोगों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। बाइक में पीछे बैठीं दो युवतियां गंभीर घायल हो गईं। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया है। राजस्थान के धौलपुर भौसाना गांव निवासी राजवीर सिंह (30) बिजली विभाग में लाइन खिंचवाने की ठेकेदारी करता था। पैलानी के कुकुवाखास और चिल्ला में पड़ रहीं नई लाइन में तार खिंचवाने की ठेकेदारी लिए था। वह पैलानी थाना क्षेत्र के अमान डेरा गांव निवासी मलखान के घर में रहता था।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह महाशिवरात्रि पर वह मलखान की दोनों पुत्रियों साधना (22) और रोशनी (20) के साथ बाइक से फतेहपुर के कीर्तिखेड़ा स्थित देवस्थान पर जलाभिषेक करने जा रहा था। चिल्ला थाना क्षेत्र के सहूरपुर मोड़ पर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। वह बाइक से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर का पहिया चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठीं साधना और रोशनी को भी गंभीर चोटें आई हैं।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। मलखान ने बताया कि राजवीर के परिजनों को सूचना दे दी है। वह राजस्थान से चल दिए हैं।
विज्ञापन

सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें