फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: साइड न देने पर बाइक सवार को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बाइक को साइड न देने पर एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को बाइक में लगे गुच्छे के चाकू से घायल कर दिया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव निवासी सुभाषचंद्र (24) जलालपुर गांव में लगे मोबाइल टावर में चौकीदारी का काम करता है। वह शनिवार को दोपहर अपनी बाइक से टावर जा रहा था। गांव के पास सामने से आई दूसरी बाइक को साइड न देने पर दोनों बाइक सवारों के बीच आपस में बहस हो गई। सुभाषचंद्र का आरोप है कि दूसरी बाइक सवार ने चाबी में लगे चाकू से उसके पेट में वार कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। सुभाषचंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

-
Words
मुशर्रफ खां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें