फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू । जुगरेहली व आहार गांव के बीच बाइक सवार दो लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी सेंट्रल वेयर हाउस झांसी से रिटायर्ड मैनेजर राजबहादुर साहू (65) बाइक चालक कयूम (20) बांदा से करीब साढ़े सात बजे शाम बबेरू आ रहे थे। जुगरेहली व आहार गांव के पास उन्हें ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने राजबहादुर को मृत घोषित कर दिया। कयूम को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। पत्नी शांति देवी है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर लगने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें