फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हाईवे पर बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रविवार को मध्य प्रदेश क्षेत्र के रीवां जिले के त्यौथर के ग्राम घुसुरुम निवासी दिवाकर गोस्वामी (35) मुख्यालय से मऊ कस्बा जा रहा था। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अशोक चौराहे के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक व चार पहिया वाहन दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी ने हादसे की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें