फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, घिसटा, मौत

Mon, 27 May 2024 10:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव निवासी इन्द्रबली यादव (47) सोमवार को कचहरी से लौट रहा था, तभी गुजैनी व भभुवा के बीच वाहन ने उसे टक्कर मार दी।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के तीन पुत्र एक पुत्री है। पत्नी का रो-रो के बुरा हाल है। पुत्र लवलेश ने बताया कि उस पर दुष्कर्म का मुकदमा चल रहा था। उसी की तारीख में पिता भी गए थे। दोनों अलग-अलग बाइक पर गांव जा रहे थे। हादसे के बाद पिता कुछ दूर तक घसीटते हुए चला गया। पुत्र का आरोप है कि पिता की हत्या कराई गई है। सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने सीएचसी पहुंचकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें