फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 22 Feb 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। बाइक से बांदा जा रहे युवक को सामने से आए वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव निवासी जगतपाल ने बताया कि उसका भतीजा रामप्रसाद (25) बाइक से शुक्रवार दोपहर गांव से बांदा जा रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के मोड़ पर सामने से आए वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस और परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें