फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ससुराल जा रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 28 Sep 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पत्नी को लेने ससुराल जा रहे बाइक सवार को पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गोखरही गांव निवासी राकेश ने बताया कि उसके जीजा कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव निवासी सुलखान उर्फ रामस्वरूप (22) शनिवार की देर शाम बाइक से ससुराल गोखरही गांव आ रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव के पास पीछे से आई कार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया कि सुलखान की पत्नी लीला दो माह से अपने मायके में थीं। उन्हीं को लेने के लिए वह गांव से आ रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। वह दो भाइयों में बड़े थे। कार चालक मौके से भाग निकला है। देहात कोतवाली प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि कार की टक्कर से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें