बांदा। फुफेरे भाई की शादी से लौट रहे बाइक सवार मौसा-भांजे को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे भांजे की मौत हो गई। घायल मौसा को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के माचा गांव निवासी अमित श्रीवास्तव (22) अपने फुफुरे भाई मोहित की शादी में 11 मार्च को कौशांबी जनपद के सिराथू गांव गया था। वहां से मंगलवार की देर शाम नाई गांव निवासी मौसा राजेश श्रीवास्तव के साथ बाइक से गांव जा रहा था। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन रोड पर कोर्रही पारा चौराहे पर पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे अमित बाइक से गिरकर ट्रक के नीचे आकर कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल मौसा को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पिता सरजू प्रसाद ने बताया कि चार पुत्र व दो पुत्रियों में सबसे छोटा अविवाहित था। वह पावी में रहकर कमाता था। जनवरी के महीने पर वह यहां आया था। घर में मां निर्मला देवी है।
तिंदवारी थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल का इलाज किया जा रहा है।