फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। मजदूरी कर गांव जा रहे बाइक सवार युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव निवासी मनोज वर्मा (26) तिंदवारी क्षेत्र के सहिंगा गांव से वाल पेंटिंग कर रविवार की देर रात बिना हेलमेट के अपनी बाइक से गांव जा रहा था। बबेरू के औगासी रोड बेसंडा खेर के पास पहुंचा था कि सामने से आए वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन चालक मौका पाकर भाग निकला। घायल हालत में तड़प रहे युवक को राहगीरों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के 15 दिन की एक बेटी है ।
विज्ञापन

घर में पत्नी नेहा है। तीन भाई व चार बहनों में छोटा था। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -बाइक से मजदूरी कर वापस गांव जा रहे हैं एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिसकी मौके पर मौत हो गयी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें