फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बुलडोजर नीति के विरोध में एआईएमआईएम का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश सरकार की बुलडोजर नीति और मुस्लिम, दलित वर्ग के लोगों को झूठे मामले में फंसाने आदि मुद्दों पर ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने मंगलवार को यहां मंडल मुख्यालय में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वाजिद अली के नेतृत्व में एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के बीच कलक्ट्रेट परिसर में अपनी मांगों वाले नारे लगाए। पार्टी हाईकमान की ओर से जारी निर्देश पर आयोजित प्रदर्शन में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में मुसलिम, दलितों व गरीबों पर झूठे मुकदमे खत्म करने, आतंक और दहशत का खात्मा करने, नफरत फैलाने वालों पर कार्रवाई और मॉब लिचिंग की घटनाएं रोकने तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (2) के मामलों का निपटारा फास्ट ट्रैक कोर्ट से कराए जाने की मांगें शामिल रहीं।
प्रदर्शन में जिला महासचिव मौलाना उमैर नदवी, नदीम अहमद खां मुन्ना, शमीम खां, सभासद हाफ़िज़ क़ासिम रज़ा, सचिव जियाउद्दीन सहित मो. नफीस, मो. तौसीब मोंटी, मो. नजीब, ज़ीशान मसूदी, इब्राहीम खां कोर्रही, सचिन साहू दिघवट, राकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें