फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शीशम के पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 22 Feb 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदौसा। बाइक सवार किशोर शुक्रवार देररात सड़क किनारे खड़े शीशम के पेड़ से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर घायल गया। उसके साथी ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के नगनेधी गांव निवासी लवलेश ने बताया कि उसका भतीजा नितिन (16) अपने हमउम्र साथी के साथ काम करने के लिए शुक्रवार को एक गेस्ट हाउस गया था। देर रात लौटते समय बदौसा पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकरा गई। शनिवार सुबह मृत घोषित कर दिया। बदौसा थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पेड़ से टकराकर हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें