फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Sun, 28 Jan 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बाइक से घर लौट रहे बाइक सवार की किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर आई गंभीर चोट उसकी मौत की वजह बनी।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी प्रमोद (26) शनिवार की शाम अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए कालिंजर गया था। वहां से वह बाइक से घर लौट रहा था, सौंता गांव के पास यादव के ढाबा के पास किसी भारी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर में चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसके परिजनों को खबर दी। परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पड़ाेसी वंश गोपाल ने बताया कि प्रमोद दिल्ली में रहकर टेंट हाउस पर मजदूरी करता था। एक महीना पहले ही गांव आया था। अविवाहित था, घर में मां गौरा है। दो भाइयों में छोटा था। कालिंजर थाना एसआई सूरज पांडे ने बताया कि वाहन अज्ञात है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें