फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में डिवाइडर से टकराकर बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूट से दर्शन कर लौट रहा बाइक चालक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार गांव निवासी वीर सिंह (37) मंगलवार को बाइक से चित्रकूट दर्शन के लिए गया था। वहां से रात करीब नौ बजे लौटते समय बिसंडा थाना क्षेत्र के तेदुरा गांव के बार्डर पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपीडा एंबुलेंस की सूचना पर पुलिस ने उसे बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीर सिंह के मामा रामजीवन ने बताया कि वह दवा का काम करता था। घर में पत्नी संगीता और दो पुत्र हैं। हेलमेट लगाए था। बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्णदेव त्रिपाठी ने बताया कि डिवाइडर से टकराकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें