फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नो इंट्री में खड़े से टकराया बाइक चालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नो इंट्री प्वाइंट पर खड़े खाली ट्रक में चालक बाइक समेत घुस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के बिसंडा रोड नहर के पास निवासी राजू (38) हलवाई का काम करता था। वह गुरुवार की रात आठ बजे किसी काम से घर से निकला था। नई सड़क के पास नो इंट्री में खड़े खाली ट्रक में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पत्नी नीतू ने उसे अतर्रा सीएचसी में पहुंचाया।
विज्ञापन

वहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। चचेरे भाई मंगल कुमार ने बताया कि उसके दो पुत्र एक पुत्री है। माता-पिता का स्वर्गवास हो चुका है। अतर्रा कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि नो इंट्री प्वाइंट में ट्रक लाइन से खड़े होते हैं, ताकि नो इंट्री खुलने पर वे वहां से रवाना हो सके। बाइक सवार नशे में था। इस वजह से हादसा हुआ है। वह हेलमेट भी नहीं लगाए था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें