फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हाईवे पर मवेशी से टकराई बाइक पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कालपुर गांव निवासी बुद्ध विलास ने बताया कि वह पत्नी सविता व भतीजे पप्पू को लेकर बाइक से चित्रकूट दर्शन कर गांव लौट रहे थे। भौंरी के पास सड़क पर अचानक मवेशी आने से बाइक टकरा गई। मऊ निवासी अतुल ने बताया कि वह मौसी उमा मिश्रा को चित्रकूट से लेकर मऊ की ओर जा रहा था। पुलिस लाइन के पास मवेशी से बाइक टकराने पर वह दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। इसके अलावा भरतकूप निवासी चिंतामणि व छेछरिहा निवासी अवधराज सोमवार की देर रात को भरतकूप थाना क्षेत्र के शिवरामपुर मार्ग पर टेंपो पलटने से सडक़ पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें