फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 25 Jul 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर जनपद के लिए भी उपयोगी
विज्ञापन

फोटो 24 बीएनडीपी-03 मृतक ज्ञान सिंह। फाइल फोटो।

कार को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, बाइक चालक थे मौसेरे भाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार मौसेरे भाइयों की बाइक कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के कुर्रा कनक घनश्याम का डेरा निवासी ज्ञान सिंह (24) मौसेरे भाई करहिया गांव निवासी संजय (24) के साथ रिश्तेदारी में पैलानी गांव गया था। वहां से दोनों बाइक से सोमवार की सुबह पांच बजे लौट रहे थे। चिल्ला बाईपास के पास आगे जा रही कार को ओवरटेक करने में बाइक सवार सामने से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर से टकरा गए। इससे बाइक चालक ज्ञान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल संजय को जिला अस्पताल पहुंचाया। चचेरे भाई रामसिया ने बताया कि ज्ञान सूरत में रहकर कपड़ा फैक्टरी में काम करता था। चार महीने पहले गांव आया था। अविवाहित व तीन भाइयों में बड़ा था। पिता ननकवा भी बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि कार को ओवरटेक करने में हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें