बांदा जिले में गुरु पूर्णिमा पर सोमवार को सुबह बाइक से दर्शन करने चित्रकूट गए एक ही परिवार के तीन लोग सडक़ हादसे में घायल हो गए। इनमें बाइक सवार वृद्धा ने जिला अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। फतेहपुर जिले के कोर्रा कनक गांव निवासी अशोक तिवारी (48) अपनी मां कृष्णा देवी (75) व बहन ऊषा देवी (45) के साथ गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को सुबह पांच बजे के करीब चित्रकूट गए थे।
वहां गुरु पूजा के बाद वह वापस बाइक से लौट रहे थे। बिसंडा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर सोमवार को दोपहर एक बजे के करीब अचानक अशोक तिवारी को झपकी आ गई। इससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए।