बांदा। ओरन और मझीवां गांव के बीच गुरुवार की रात को बाइक सवार तीन युवकों ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवां गांव निवासी विजय (45) फेरी लगाकर फल बेचता था। गुरुवार की रात ओरन से केला लेकर मझीवां गांव जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार विजय के अलावा बाइक सवार बुद्धविलास (17), रमेश (18) और उमेश (19) भी जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने देखा तो घायलों को उठाया और परिजनों को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।