फोटो -16 विजेता छात्रों को पुरस्कृत करते अतिथि। संवाद
बबेरू। बीरा गांव स्थित जय दुर्गे इंटर कॉलेज में बुधवार को 69वीं विद्यालयीय क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न आयुवर्ग के बच्चों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियाेगिता की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र कुमार गर्ग ने कराई। इसमें बबेरू, बेर्रांव, बिसंडा, भभुआ, मुरवल, बीरा आदि गांवों की टीमों ने सब जूनियर, जूनियर तथा सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में भभुवा के छात्रों ने बिसंडा को 27-11 से हराया। जूनियर वर्ग बालक में बीरा ने बेर्रांव को 30-15 से पराजित किया। वहीं सब जूनियर वर्ग बालक में बबेरू ने बीरा को 23-21 के अंतर से हराया। विजयी टीमों के खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य नागेंद्र द्विवेदी ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान धर्मपाल सिंह, विनय सिंह, विवेक कुमार, राजेंद्र यादव, कृष्णदेव भारतीय, सुमित मलिक, जीतेंद्र यादव, शिवाकांत सहित अन्य खेल शिक्षक व बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। (संवाद)